फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: राजीव बिंदल बोले- कांग्रेस माओवाद और साम्यवाद का चोला ओढ़कर दे रही तुष्टिकरण को बढ़ावा

Wed, 24 Apr 2024 06:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी नाहन (सिरमौर)

सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 60 सालों से कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है और अब कांग्रेस के घोषणापत्र में यह साफ हो गया है। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में पिछले 60 साल से कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है और अब कांग्रेस के घोषणापत्र में यह साफ हो गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभी तक कांग्रेस पार्टी धर्म, संप्रदाय और जातियों के नाम का दुरुपयोग करती आई है। कांग्रेस का ग्राफ तेज गति से नीचे गया है, इस बार उन्होंने माओवाद और साम्यवाद का चोला ओढ़कर तुष्टिकरण को आगे किया है। घोषणा पत्र में सभी संस्थाओं की संपत्तियों की जांच करना, मंदिरों की संपत्तियों को सार्वजनिक करना, मंदिरों में पड़े हुए सोने को सरकार के अधीन करना, सबकी जमीनें सब में बांट देने की बात कहना, अलग-अलग जाति धर्म, संप्रदाय के लोगों की जमीनों को दूसरों में बांट देने की बात कह देना, यह एक बहुत बड़े वर्ग संघर्ष को न्योता देते हुए दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस के घोषणा पत्र के अंदर एक शब्द बहुसंख्यकवाद का प्रयोग किया गया है, जो कि हिंदू के लिए प्रयोग किया गया है। कांग्रेस के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार सैम पित्रोदा ने कुछ समय पहले कहा था कि हमारे देश का जो मिडिल क्लास है, जो मेहनत करके कमाते हैं, उन पर ज्यादा टैक्स लगना चाहिए। अब ये लोग उससे भी एक कदम आगे चले गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वह माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें