फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पहरे में हुआ रजत का अंतिम संस्कार

Mon, 08 Oct 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा (रोहड़ू)
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिमला के नेरवा बाजार में गाड़ी को पास न देने पर हुए झगड़े में डिप्टी रेंजर के बेटे रजत की पीट-पीटकर हत्या के बाद परिजन सदमे हैं। पुलिस के कड़े पहरे में अंतिम संस्कार हुआ। भाई पंकज और राजेश ने मुखाग्नि दी। रजत के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई है। उधर, विधायक बलवीर वर्मा, डीएसपी ठियोग रामलाल बंसल, एसएचओ कुलवंत, भाजपा मंडलाध्यक्ष मंगत राम शर्मा ओर महिला मोर्चा अध्यक्ष कमला रांटा परिजनों से मिले और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुख राम नेगी ने बताया कि रजत बेहद मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसकी गांव में आज तक कभी किसी से कहासुनी तक नहीं हुई। ऐसे में उसकी हत्या से क्षेत्र में मातम है। उन्होंने कहा कि घटना पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है।

रजत की अंतिम यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोग पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। हर आंख नाम रही। परिजनों के आंसू रुकने का नाम हे नहीं ले रहे। रजत के तीन भाई और एक बहन भी मौत के बाद सदमे में है। सभी लोगों की सरकार से मांग रही कि रजत के परिजनों को न्याय मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें