फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में बीच की पिचों पर खेले जाएंगे मैच

Mon, 17 Apr 2023 12:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

पंजाब किंग्स इलेवन, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें शाम को 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक फ्लड लाइट में अभ्यास करेंगी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैच मैदान की बीच की पिचों पर खेले जाएंगे। इनको तैयार करने का काम मई में शुरू किया जाएगा। वर्तमान में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में कुल नौ पिचें है। इनमें पांच पिचों पर विकेट कैमरा लगाने की व्यवस्था है। विकेट कैमरा वाली पांच पिचों में ही दो पिचों को आईपीएल मैच के लिए तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं इन पिचों को मई के दूसरे सप्ताह तक तैयार कर लिया जाएगा। मैदान के दोनों छोर पर टीमों अभ्यास के लिए पिचों को तैयार किया जाएगा। इस बार मैदान में ही टीमों के अभ्यास के लिए प्रैक्टिस एरिया का निर्माण किया जाएगा। इसमें पंजाब किंग्स इलेवन, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें शाम को 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक फ्लड लाइट में अभ्यास करेंगी। पंजाब की टीम 14 मई, दिल्ली की टीम 15 मई और राजस्थान रॉयल्स की टीम 18 मई को धर्मशाला पहुंचेगी।

एचपीसीए के मुख्य पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने कहा कि धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मुकाबले मध्य पिचों पर खेले जाएंगे। इनको तैयार करने को काम मई के पहले सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मैदान कुल पांच पिचों पर विकेट कैमरा लगाने की व्यवस्था है। इनमें से ही पिचों को मैच के लिए तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें