फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इतने दिन जारी रहेगा बारिश का दौर

Sun, 26 Aug 2018 09:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में पिछले चौबीस घंटे में मानसून सामान्य रहा और कुछ स्थानों पर बारिश हुई। पिछले चौबीस घंटे के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं हुआ। रविवार को मनाली में सबसे कम न्यूनतम 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज प्रदेश के कई भागों में गर्जन के साथ बारिश होगी। ऊंचाई वाले भागों में बारिश और बर्फबारी होगी।  मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक सितंबर तक मौसम खराब रहेगा और कई क्षेत्रों में बारिश होगी। 
 
जिला मुख्यालय सहित भरमौर, तीसा, डलहौजी सलूणी और भटियात में रविवार को मौसम साफ रहा। हालांकि मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दे रखी थी परंतु बारिश नहीं हुई। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद आसमान में धूल खिल उठी। इससे मौसम में एक बार फिर से गर्मी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें