20 अक्तूबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मंगलवार को राजधानी शिमला में दिन भर हल्के बादल छाए रहे। तेज हवाएं चलने से शहर में मौसम ठंडा हो गया है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा।
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.0, कांगड़ा में 29.8, सुंदरनगर में 29.3, बिलासपुर में 28.2, हमीरपुर में 28.1, भुंतर में 26.6, चंबा में 26.4, नाहन में 26.3, सोलन में 25.5, धर्मशाला में 23.2, शिमला में 21.6, कल्पा में 18.4, डलहौजी में 15.4 और केलांग में 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.1, कल्पा में 3.0, मनाली में 4.4, सोलन में 7.6, सुंदरनगर-भुंतर में 7.8, धर्मशाला में 11.8 और शिमला में 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।