फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश के आसार

Sat, 04 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रदेश में शनिवार को एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। चिलचिलाती गर्मी से सूबे के कई क्षेत्रों को राहत मिलने जा रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही हिमाचल में मौसम फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश में शनिवार को एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। चिलचिलाती गर्मी से सूबे के कई क्षेत्रों को राहत मिलने जा रही है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में शनिवार को बारिश के आसार हैं। रविवार और सोमवार को धूप खिली रहेगी।

लेकिन सात से नौ जून तक दोबारा पूरे प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार को कांगड़ा में बारिश-ओलावृष्टि और शिमला में बादलों की लुकाछिपी से तापमान में कुछ गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें कहां, कितना रहा तापमान

ऊना में सबसे अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, ऊना में सबसे अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। शिमला में अधिकतम तापमान 27.7, सुंदरनगर में 36.6, भुंतर में 36.2, धर्मशाला में 32.8, नाहन में 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा सोलन में 32.4, मंडी में 33.6, हमीरपुर में 37.6, बिलासपुर में 39.1, कांगड़ा में 38.4, मनाली में 28, चंबा में 37.6, डलहौजी में 24.3, केलांग में 27.9 और कल्पा में 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें