फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बारिश का तांडव: पनारसा, टकोली और नगवाईं में बाढ़ से तबाही, गाड़ियां बहीं, कई घरों में घुसा पानी-मलबा

Sun, 17 Aug 2025 09:46 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के मंडी-कुल्लू खंड पर स्थित पनारसा, टकोली और नागवाईं क्षेत्रों में आज अचानक बाढ़ आने की कई घटनाएं सामने आईं। राजमार्ग पर कई स्थानों पर संपर्क बाधित हुआ है।
विज्ञापन
मंडी में बारिश ने बचाई तबाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बारिश ने एक बार फिर से तबाही मचाई है। औट तहसील के कुछ स्थानों पर बीती रात और आज सुबह हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। यहां कुछ स्थानों पर फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आई हैं। 
विज्ञापन




पनारसा, टकोली और नगवाईं में फ्लैश फ्लड के कारण काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। ऊपर पहाड़ी पर जमकर हुई बारिश के कारण बहुत सा मलबा बहकर हाईवे तक आ पहुंचा जिससे कई घरों में पानी और मलबा घुसने के साथ ही कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए हैं। 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे इस मलबे के कारण यातायात के लिए बाधित हो गया है। हालांकि हाईवे पर अन्य स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं जिस कारण भी हाईवे यातायात के लिए बंद हुआ है। 
विज्ञापन


फ्लैश फ्लड के कारण ज्यादा नुकसान पनारसा, टकोली और नगवाईं में देखने को मिल रहा है। प्रशासन की टीमों ने तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।

एफकॉन्स कंपनी के कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
औट तहसील के तहत आने वाले सारानाला के पास फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी के कार्यालय के साथ बहते नाले ने भी रौद्र रूप धारण कर दिया। इस कारण कंपनी के कार्यालय की सुरक्षा दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। 

 

जब यहां नाले ने अपना रौद्र रूप दिखाया तो यहां रह रहे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान हुआ है लेकिन माल का नुकसान काफी ज्यादा हुआ है।

 

मंडी के एएसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के मंडी-कुल्लू खंड पर स्थित पनारसा, टकोली और नागवाईं क्षेत्रों में आज अचानक बाढ़ आने की कई घटनाएं सामने आईं। राजमार्ग पर कई स्थानों पर संपर्क बाधित हुआ है। इन घटनाओं में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के मंडी-कुल्लू खंड पर स्थित पनारसा, टकोली और नागवाईं क्षेत्रों में आज अचानक बाढ़ आने की कई घटनाएं सामने आईं। राजमार्ग पर कई स्थानों पर संपर्क बाधित हुआ है। इन घटनाओं में किसी जनहानि की सूचना नहीं है- सचिन हिरेमठ, एएसपी, मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें