फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में बारिश ने धोया नीदरलैंड-ओमान मैच

Fri, 11 Mar 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शुक्रवार को विश्व कप टी-20  के ग्रुप-ए के क्वालिफायर मैच को बारिश ने धो डाला। टॉस के बाद करीब तीन बजे शुरू हुई बारिश के कारण नीदरलैंड और ओमान के बीच होने वाला मैच रद्द कर दिया गया। इससे पहले हालांकि मैच के लिए ढाई बजे टॉस की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी थी। 
विज्ञापन


ओमान की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय किया था। बाद में दोनों टीमें वार्मअप के लिए मैदान पर भी  उतर चुकी थीं। लेकिन ठीक तीन बजे के करीब शुरू हुई बारिश लगातार जारी रही। इसके चलते मैच नहीं हो सका। मैच को दोबारा शुरू करने के लिए करीब दो घंटे तक इंतजार किया गया। 

लेकिन बारिश न रुकने के कारण करीब पांच बजे मैच आफिशियल ने इस मैच को आधिकारिक तौर पर रद्द करने की घोषणा कर दी। इससे पहले मैच की स्थिति  जानने के लिए पिच क्यूरेटर सुनील चौहान और मैच अंपायर ने साढ़े चार बजे चर्चा भी की। मैच देखने पहुंचे दर्शक भी काफी समय तक स्टेडियम में मैच शुरू होने का इंतजार करते रहे लेकिन मायूस होकर उन्हें वापस लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


इस मैच के रद्द होने के कारण दोनों टीमों  को एक-एक अंक दे दिया गया। इससे पूर्व 9 मार्च को ओमान ने आयरलैंड की टीम को पहले क्वालिफायर मैच में हराकर दो अंक हासिल कर लिए थे। इस मैच के रद्द होने से खासकर आयरलैंड को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें