फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी में सुबह बारिश, दोपहर बाद बढ़ी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में रविवार सुबह बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, दोपहर बाद उमस बढ़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। शाम को मौसम में फिर बदलाव आया और आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा। रविवार को राजधानी के तापमान में भी कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी ओर, मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के अलर्ट के चलते अब पर्यटकों की संख्या भी कम होने लगी है। रविवार को मालरोड पर पर्यटकों की कम आवाजाही देखने को मिली। पंजाब और हरियाणा से वीकेंड पर भी कम ही पर्यटकों ने शिमला का रुख किया। इसके चलते शहर के बाजारों में रौनक कम रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें