फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे गेटमैन बनने का मौका, 106 पद भरे जाएंगे

Sun, 01 Sep 2019 04:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

आर्मी प्लेसमेंट नोड जालंधर के सौजन्य से गुजरात में रेलवे गेटमैन के 106 पदों को भरने के लिए 14 सितंबर को ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। निजी कंपनी के जरिये यह रेलवे गेटमैन रखे जाएंगे। हालांकि, इन पदों के लिए पूर्व सैनिकों के अलावा अन्य युवा भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता पूर्व सैनिक और अन्य की उम्र 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


14 सितंबर को इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेजों सहित आकर ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर में साक्षात्कार दे सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती अहमदाबाद, भावनगर और राजकोट डिवीजन में होगी। नौकरी को इच्छुक अभ्यर्थी स्वस्थ होने चाहिए और उनकी सुनने और देखने की क्षमता सही होनी चाहिए। इसमें पूर्व सैनिक जेसीओ या भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिक ही भाग ले सकते हैं।

वायुसेना, जलसेना या अर्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिक इसके लिए पात्र नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में दस पासपोर्ट साइज फोटो, डिस्चार्ज बुक के दो सेट, पहचान पत्र, पीपीओ, कैंसिल चेक, आधार कार्ड और पैन कार्ड लाना अनिवार्य रहेगा। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर के ऑफिसर इंचार्ज कर्नल कृष्ण कुमार का कहना है कि 14 सितंबर को इन पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसमें भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों के अलावा अन्य बेरोजगार युवा भी भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें