कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि पुरानी पेंशन बहाल कर हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिना देरी किए अपना वादा निभाया है। राहुल ने ट्वीट किया कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बाद हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ने पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है। उन्होंने लिखा कि हर घर लक्ष्मी योजना के तहत हिमाचल में महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये देने के लिए सरकार ने मंत्रियों की कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी 30 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस मतलब भरोसा।