फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां दादी से मिलने पहुंच रहे हैं राहुल गांधी!

Thu, 31 Jul 2014 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
छह गाड़ियों का काफिला स्वर्गीय बीके नेहरू के लोअर माल स्थित बंगले में शाम सात बजे पहुंचने पर इलाके में अटकलों का बाजार गर्म हो गया। करीब सवा आठ बजे शिमला से एस्कार्ट की गाड़ियां पहुंची।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था को देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी दादी से मिलने तो नहीं आए हैं। हालांकि, राहुल के आने की आिध्ाकारिक पुष्टि करने को कोई तैयार नहीं।

बुधवार की शाम पूरे इलाके को एसपीजी के कमांडो ने सीलबंद कर दिया। वीआईपी मूवमेंट के नाम पर स्थानीय पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया। राहुल के आने की अटकलें इसलिए भी तेज हुईं कि अपनी दूर के रिश्ते की दादी शोभा नेहरू से मिलने वे अक्सर कसौली आते रहते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले राहुल गांधी 2012 के विधानसभा चुनावों के दौरान देर शाम अचानक कसौली पहुंचे थे। इस संबंध में अमर उजाला ने सोलन के डीसी से लेकर सूबे के डीजीपी तक से बात की। लेकिन, इस वीआईपी मूवमेंट के बारे में सबका कहना था कि उन्हें राहुल के आने की कोई जानकारी नहीं है।

कौन हैं शोभा नेहरू

बृज कुमार नेहरू पंडित जवाहरलाल नेहरू के भतीजे हैं। उनके पिता नंद लाल ज्वाहर लाल नेहरू के बड़े भाई थे। उनकी शादी मैगडोलना फ्रैडमेन के साथ यूके में हुई। शादी के बाद उनका नाम शोभा नेहरू रखा गया। 1999 में बीके नेहरू को पदमभूषण अवार्ड मिला। 92 साल की उम्र में उनकी मृत्यु कसौली में हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें