फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: रघुवीर बाली बोले-अगर किसी अस्पताल ने धोखाधड़ी की है तो जांच और कार्रवाई होनी चाहिए

Fri, 02 Aug 2024 05:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि देश के बहुत से अस्पतालों में आयुष्मान
 भारत प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अनियमितताएं और धोखाधड़ी 
पाई गई हैं और यह बहुत गंभीर मामला है।
विज्ञापन
पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में गरीब और जरूरतमंद मरीजों का इलाज होता है। किसी मरीज के साथ धोखाधड़ी होना संगीन मामला है। अगर किसी अस्पताल ने धोखाधड़ी की है तो जांच होना बहुत जरूरी है और उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें कुछ भी राजनीति से प्रेरित नहीं है। देश के बहुत से अस्पतालों में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अनियमितताएं और धोखाधड़ी पाई गई हैं और यह बहुत गंभीर मामला है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में कांगड़ा समेत हिमाचल के अलग-अलग जगह यह छापामारी हुई है। बाली ने कहा कि कांगड़ा के अंतर्गत हमारा एक भवन है, जिसे फोर्टिस कंपनी को अस्पताल चलाने के लिए पिछले तेरह सालों से दिया हुआ है। मेरे परिवार का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। फिर भी उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2020 से यह अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से जुड़ा है। फोर्टिस अस्पताल में आयुष्मान भारत पीएम केयर योजना में महज 22 लोगों का उपचार हुआ और इस पर 4,85,500 रुपये खर्च हुए हैं।

ईडी की टीम मरीज से संबंधित रिकॉर्ड लेने के लिए यहां आई थी। मरीजों के फोन नंबर, आधार कार्ड, पैन नंबर समेत जो-जो जानकारी ईडी के अधिकारियों ने मांगीं थी, वह प्रत्येक जानकारी उन्हें उपलब्ध करवाई गई हैं। बाली ने कहा कि घर पर राशन समेत अन्य जरूरतें पूरा करने के लिए जितना पैसा चाहिए होता है, उतना ही पैसा मेरे आवास पर भी रहता है। सारे भुगतान बैंक चेक से होते हैं। इसके अलावा जांच एजेंसियों को कुछ भी बरामद नहीं हुआ। बाली ने कहा कि मुझे न तो ईडी के किसी अधिकारी का फोन आया और न ही किसी अन्य तरह कोई दबाव था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें