फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मेरे आंगन आई राधा रानी..भजनों से गूंजा गंज मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार में धूमधाम से मनाया श्री राधा अष्टमी उत्सव, दिनभर चला भजन कीर्तन का दौर मंदिर में बरसाने की तर्ज पर किया गया जन्मोत्सव का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार में शनिवार को बरसाने की तर्ज पर राधा अष्टमी उत्सव मनाया गया। दोपहर 12:00 बजे श्रीराधा के जन्म पर मंदिर के कपाट खुलते ही किशोरी जी दा जन्म होया के जयकारों से पंडाल गूंज उठा।

लाडली सरकार आ गई, मेरे आंगन आई राधा रानी.. भजनों पर जमकर श्रद्धालु नाचे। इससे पहले पंचामृत से अभिषेक हुआ। मंदिर के पुजारी पंडित सुशील शर्मा ने राधा-कृष्ण की विशेष पूजा की। पंडित सुशील ने श्रद्धालुओं को राधा जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि भाद्रमास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा रानी का जन्म हुआ था। देवी राधा भगवान श्रीकृष्ण से 11 माह बड़ी थी लेकिन कृष्ण जन्म पर भगवान को देखने के लिए 11 माह बाद ही राधा रानी ने आंखें खोली थीं।
विज्ञापन


यमुनानगर से पधारे अंकुश क्षेत्रपाल और मंडली ने सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक राधा-कृष्ण के मनमोहक भजन गाए। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसके बाद रात 8:00 बजे तक चड़ीगढ़ से सीमा एंड पार्टी ने कीर्तन किया। रात तक मंदिर में राधा-कृष्ण के दर्शनों के लिए लोगों की आवाजाही लगी रही। श्रद्धालु राधा जन्म पर राधा रानी के लिए शृंगार और भोग भेंट स्वरूप लाए थे। इस दौरान मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।


राधा-कृष्ण को लगाया 56 भोग
राधा-कृष्ण मंदिर में राधा-कृष्ण को फल, मिठाई, नमकीन, समोसे, चॉकलेट, टॉफियां, बिस्किट, माखन, मिश्री, हलवा-पूरी, चावल सहित 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। राधा-अष्टमी पर विशेष मटकी केक का भी भोग लगाया गया। श्रद्धालु भी उत्साह पूर्वक अपने घरों से राधा-कृष्ण के छप्पन भोग की लिए खाद्य सामग्री लाए थे। जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं में यह भोग बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें