फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राधा-कृष्ण में सुनाई मां के नौ स्वरूपों की महिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में नवरात्र पर चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा में शनिवार को मां आदिशक्ति के नौ स्वरूपों की महिमा सुनाई गई। कथा वाचक अमर देव शास्त्री ने भक्तों को मां आदिशक्ति द्वारा किए महिषासुर वध के लिए देवी के प्राकट्य की कथा सुनाई। कथा वाचक ने ऋषि कर्दम की कथा भी सुनाई। उन्होंने बताया कि ऋषि कर्दम और देवहूति का विवाह हुआ जो हर समय भगवान शिव और मां भवानी का चिंतन करते थे। इनके घर 9 कन्याओं का जन्म हुआ। इसके बाद उन्होंने पुत्र प्राप्ति के लिए एक यज्ञ किया। मां कुलेश्ठ की कृपा से उन्हें एक पुत्र हुआ जिसका नाम कपिल रखा गया। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि यह कथा 26 तारीख तक प्रतिदिन चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें