फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर व्यक्ति से भीड़ गया गारबेज कलेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू शिमला के सेक्टर दो में गारबेज कलेक्टर और व्यक्ति में हुआ झगड़ा
विज्ञापन

व्यक्ति ने निगम को दी शिकायत, निगम ने कहा, मामला हो गया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नगर निगम के न्यू शिमला वार्ड में वीरवार सुबह गारबेज कलेक्टर व स्थानीय व्यक्ति में पार्किंग के समीप गाड़ी खड़ी करने को लेकर जमकर बहस हुई। इस दौरान गारबेज कलेक्टर स्थानीय व्यक्ति के साथ हाथपाई करने पहुंच गया। मामला वीरवार सुबह का बताया जा रहा है। नगर निगम का गारबेज कलेक्टर गाड़ी में कूड़ा इकट्ठा कर रहा था। इसी बीच वह गाड़ी को लेकर यहां पर न्यू शिमला के सेक्टर दो में पहुंचा। यहां पर गारबेज कलेक्टर ने पार्किंग में खड़ी गाड़ी को हटाने की मांग की। वहीं जब मालिक मौके पर नहीं आया तो वह टायर पंचर करने की कोशिश करने लगा। इधर, इसकी सूचना जब गाड़ी के मालिक पवन वर्मा को लगी तो वह मौके पर आया और इसका विरोध किया। शिकायतकर्ता पवन वर्मा ने बताया कि गारबेज कलेक्टर ने उसे मारने की धमकी दी। इसके अलावा संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की। ऐसे में भविष्य में यह गारबेज कलेक्टर उस पर हमला न करें इसको लेकर नगर निगम के आयुक्त व पुलिस को शिकायत दी है। उधर, दूसरी ओर जब नगर निगम के अधिकारियों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने सुपरवाइजरों से इसकी जानकारी ली। निगम की सीएचओ ने बताया कि न्यू शिमला में व्यक्ति ने गाड़ी के मोड़ने के स्थान पर गाड़ी को पार्क किया था। गाड़ी दिनभर में एक बार कूड़ा लेने के लिए आती है, ऐसे में स्थानीय निवासियों को गाड़ी मोड़ने के स्थान पर गाड़ी को पार्क नहीं करना चाहिए। हालांकि उन्होंने बताया कि मामला शांत हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें