फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बैंकों में लागू कराएं पांच दिवसीय कार्य सप्ताह, संसद में उठाएं मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन का सांसद सुरेश कश्यप से आग्रह
विज्ञापन

हर शनिवार को अवकाश देने की मांग कर रही है एसोसिएशन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप से मुलाकात कर बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग की। उन्होंने संसद के आगामी सत्र में इस मुद्दे को उठाने का आग्रह किया।

नाहन में हुई इस मुलाकात के दौरान एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन (एसबीआईओए) के शिमला मॉड्यूल के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से आग्रह किया कि लंबे समय से लंबित इस मांग को वित्त मंत्रालय के समक्ष भी प्रभावी ढंग से उठाया जाए। एसोसिएशन के शिमला मॉड्यूल के अध्यक्ष दीपक कुमार और महासचिव खेमराज वर्मा ने कहा कि बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और बैंक यूनियनों के बीच हुए नौवें संयुक्त नोट तथा 12वें द्विपक्षीय समझौते में सभी शनिवारों को अवकाश देने संबंधी सहमति का उल्लेख किया है, लेकिन यह व्यवस्था अब तक लागू नहीं हुई है। इससे बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों में निराशा और असंतोष है।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से आगामी सत्र में इस मांग को प्रमुखता से सदन में उठाने का आग्रह किया। साथ ही केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के समक्ष बैंकिंग क्षेत्र की इस मांग को प्रभावी ढंग से रखकर इसके शीघ्र समाधान के लिए पहल करने की अपील की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सांसद के हस्तक्षेप से सरकार और संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित होगा तथा पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की दिशा में सकारात्मक प्रगति होगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष दीपक कुमार और महासचिव खेमराज वर्मा ने कहा कि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू होने से बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य तथा पारिवारिक-सामाजिक जीवन के बीच बेहतर संतुलन बनाने का अवसर मिलेगा। इससे वह अपने स्वास्थ्य की देखभाल के साथ परिवार और सामाजिक गतिविधियों के लिए भी समय निकाल सकेंगे। इससे कर्मचारी और अधिकारी अधिक दक्षता और निष्ठा के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर सकेंगे। प्रतिनिधिमंडल में एसबीआई नाहन के मुख्य शाखा प्रबंधक, एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन चंडीगढ़ के आयोजन सचिव दिनेश शर्मा, क्षेत्रीय सचिव सोलन राकेश चौहान सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें