फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के खिलाफ करवाएंगे जांच: विजय इंद्र सिंगला

Wed, 19 Dec 2018 11:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

 पंजाब के पीडब्ल्यूडी मंत्री एवं कांग्रेस प्रवक्ता विजय इंद्र सिंगला ने कहा कि देश में यूपीए की सरकार के सत्ता में आने पर राफेल खरीद सौदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन


होटल धौलाधार में प्रेस वार्ता में सिंगला ने कहा कि मोदी सरकार ने राफेल खरीद मामले में सुप्रीमकोर्ट को गुमराह किया है। सुप्रीमकोर्ट में सरकार ने गलत तथ्य पेश किए हैं। टू जी स्पैक्ट्रम मामले में भाजपा ने जेपीसी गठित करने की मांग की थी, जिसे कांग्रेस ने माना था।

अब भाजपा सरकार को भी राफेल डील में जेपीसी गठित कर निष्पक्ष एजेंसी से जांच करवानी चाहिए। मोदी सरकार ने अनिल अंबानी की कंपनी को राफेल डील में फायदा क्यों पहुंचाया, यह देश की जनता जानना चाहती है।
विज्ञापन


अंबानी की 13 दिन पुरानी कंपनी को ठेका क्यों दिया गया। सुप्रीमकोर्ट कोई जांच एजेंसी नहीं है। इसलिए, इस मामले की निष्पक्ष एजेंसी से जांच करवानी चाहिए। मामले में एसआईटी का गठन किया जाना चाहिए।

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कैग के स्पष्टीकरण को लेकर भी सवाल उठाए हैं। कहा कि राफेल डील में मोदी सरकार की पोल खुलने से भी तीन राज्यों में कांग्रेस को जीत मिली है। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल, पवन

काजल, पूर्व विधायक अजय महाजन, केवल सिंह पठानिया, जगजीवन पाल, यादवेंद्र गोमा, किशोरी ला, सुमन वर्मा, अजय वर्मा, मेयर देवेंद्र जग्गी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पप्पी, शकुन मनकोटिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें