फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पंजाब के राज्यपाल ने किया कालका-शिमला ट्रेन का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। कालका-शिमला विश्व धरोहर ट्रैक पर पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक ने परिवार सहित ट्रेन में सफर कर हिमाचल की खूबसूरती का आनंद लिया। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया शिमला से परिवार सहित शिमला-कालका एक्सप्रेस 52458 ट्रेन में कालका की ओर रवाना हुए। इस दौरान विभिन्न स्टेशनों के बारे में भी उन्होंने जानकारी और इतिहास के बारे में जाना। वहीं हिमालय की गोद में बसे प्रदेश की सोशल मीडिया के माध्यम से तारीफ भी की। कालका पहुंचने के बाद वह सड़क मार्ग से चंडीगढ़ की ओर निकलें। पंजाब के राज्यपाल बीते दिनों शिमला पहुंचे थे। यहां उन्होंने हिमाचल के मौसम समेत अन्य ऐतिहासिक जगहों का भ्रमण किया। उन्होंने शिमला में जाखू स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर परिवार सहित शीश भी नवाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें