पंजाब कांग्रेस प्रभारी एवं वरिष्ठ नेत्री आशा कुमारी ने केंद्र सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने जसूर में पत्रकार वार्ता कर कहा कि केंद्र सरकार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस चट्टान की तरह मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है।
भाजपा का मुखौटा अरुणाचल और उत्तराखंड के राजनीतिक घटनाक्रम से लोगों के सामने आया है। राहुल और सोनिया गांधी ने उन्हें पंजाब में चुनावों की जिम्मेदारी दी है। इसे वह पूरी मेहनत से निभाएंगी। दावा किया कि पंजाब में इस बार कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी। पंजाब में अंदरूनी धड़ेबाजी को नकारते हुए आशा ने कहा की पार्टी एकजुट है।
पंजाब में उनका मुकाबला शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन से है। चुनावों में आम आदमी पार्टी के असर को नकारते हुए कहा कि यह बाहरी लोगों का चुनाव नहीं है। वह 22 जुलाई को स्वर्ण मंदिर में माथा टेककर होशियारपुर से कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी। पंजाब के 21 प्रशासनिक जिले और 28 ग्रामीण जिले हैं।
सभी जिलों को 6 जोन में बांटा है। हर हलके का दौरा किया जाएगा। कहा कि 45 दिन तक मंत्री, विधायक, सांसद पंजाब के सभी 117 हलकों का दौरा करेंगे। पंजाब में विधानसभा चुनावों के इच्छुक उम्मीदवारों से 15 अगस्त तक फार्म मांगे जा रहे हैं। इस दौरान नूरपुर के विधायक अजय महाजन भी उपस्थित रहे।
उद्योगपतियों के ऋण माफ, किसान परेशान
आशा कुमारी ने कहा की दालों का पोर्ट्स के जरिये स्कैम हो रहा है। सभी जानते हैं कि पोर्ट्स पर किसका बाहुप्तय है। उद्योगपतियों के ऋण माफ किए जा रहे हैं, जबकि किसानों का कर्जा माफ करने में केंद्र सरकार आनाकानी कर रही है।