फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पुहाड़ा पुल की सुधारी हालत, सड़क पर हुए गड्ढे भरे, चालकों को राहत

Fri, 29 Sep 2023 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)

सार

शाहपुर के एसडीएम करतार चंद ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अधीन आने वाले एनएच से लेकर गागल तक सड़क पर हुए गड्ढों को भरने का काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठनकोट-मंडी नेशनल हाईवे स्थित शाहपुर के पुहाड़ा में बने पुल की मरम्मत के बाद अब चालकों ने राहत की सांस ली है। इसके साथ ही रैत से लेकर चंबी पुल तक बने गड्ढों को भी भर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक एक हफ्ता पहले विधायक केवल सिंह पठानिया ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ बैठक कर शाहपुर से लेकर रजोल तक नेशनल हाईवे पर बने गड्ढों को भरने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


इस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने सड़क पर हुए गड्ढे भरने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में डीसी कांगड़ा ने तीन दिन पहले आदेश जारी करते हुए शाहपुर से लेकर चंबी पुल तक वीरवार की रात सड़क को बंद रखने के आदेश दिए थे। इस दौरान रात 11 से सुबह पांच बजे तक शाहपुर से लेकर चंबी पुल तक हाइवे को बंद रखा गया और यातायात को शाहपुर से वाया रिहलू चंबी डायवर्ट किया गया था।

रात को पुहाड़ा पुल की मरम्मत करने के साथ सड़क पर हुए गड्ढों को भी भरा गया था। शाहपुर के एसडीएम करतार चंद ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अधीन आने वाले एनएच से लेकर गागल तक सड़क पर हुए गड्ढों को भरने का काम भी शुरू कर दिया है। शीघ्र ही एनएच पर हुए गड्ढों को भरने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें