भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधान सेवक हैं। देश में मुफ्त राशन, सस्ता प्याज और सस्ता आटा देने का उत्तम कार्य मोदी सरकार ने किया है। बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एलान किया है कि मुफ्त में राशन योजना को पांच साल और बढ़ाया जाएगा। यह योजना पिछले तीन साल से चल रही थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली इस योजना को सरकार अब अगले पांच साल के लिए और बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत रोजी-रोटी कमाने घरों से दूर जाने वालों को भी वन नेशन वन राशन कार्ड के जरिए देशभर में खाद्यान्न लेने की सुविधा मिलेगी।