फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal news: मनाली में क्लाथ के समीप मिली बाढ़ में बही पीआरटीसी की बस, एक ही परिवार के 11 सदस्य कर रहे थे सफर

Sat, 22 Jul 2023 08:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली(कुल्लू)

सार

ब्यास नदी में बीते दिनों आई भयंकर बाढ़ में बहे वाहन अब पानी कम होने के बाद दिखने लगे हैं। पीआरटीसी की बस के टायर और बस का कुछ हिस्सा क्लाथ के समीप दिखा है। 
विज्ञापन
ट्रेस हुई पीआरटीसी की लापता बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मनाली में ब्यास नदी में बीते दिनों आई भयंकर बाढ़ में बहे वाहन अब पानी कम होने के बाद दिखने लगे हैं। पीआरटीसी की बस के टायर और बस का कुछ हिस्सा क्लाथ के समीप दिखा है। बस मलबे में दबी हुई है। जेसीबी के माध्यम से बस को निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। नदी का जलस्तर घटने और मौसम साफ होने के बाद पुनः बस को निकालने के प्रयास किए जाएंगे। गौरतलब है कि पटियाला रोडवेज की बस सहित कुल 37 वाहन बाढ़ में बह गए हैं। बस का कोई पता नहीं चल पा रहा था। बस चालक का शव मंडी में बरामद किया गया। बस में एक ही परिवार के 11 लोग सफर कर रहे थे।

विज्ञापन



इसके अलावा कुछ और यात्रियों के भी बस के साथ बहने की आशंका है। ब्यास नदी का जलस्तर घटने के बाद क्लाथ से पीछे मनाली की ओर एक चट्टान के समीप ही बस के टायर देखे गए। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा और डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि बस को ट्रेस कर लिया है। बस मलबे में दबी हुई है। इस वजह से उसे नहीं निकाला जा सका। मौसम साफ होने तथा जलस्तर कम होने के बाद इसे निकल जाएगा। बस के साथ लापता लोगों का भी इसके बाद ही पता चल सकेगा।

21 लोगों के लापता होने की शिकायत दर्ज
बाढ़ में बहे लोगों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। मनाली थाना में अब तक 21 लोगों के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई है। इनमें 11 लोग वह हैं जो पीआरटीसी की बस में सफर कर रहे थे। इसके अलावा टेंपो ट्रेवलर व अन्य छोटे वाहनों के साथ भी लोगों के बहने की आशंका है। 21 में से अब तक मनाली थाना के अंतर्गत तीन शव बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें