फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अधिकारियों को दी कर प्रणाली की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राज्य ग्रामीण विकास संस्थान और पंचायतीराज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस दौरान प्रदेश के छह जिलों से आए अधिकारियों और कर्मचारियों को कर प्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। राज्य कर एवं आबकारी विभाग शिमला की सहायक आयुक्त पूनम ठाकुर ने प्रभागियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने वस्तु एवं सेवा कर के तहत स्रोत पर कर कटौती की गणना, कटौती की प्रक्रिया, विवरणी भरने की विधि, सरकारी विभागों से जुड़े प्रावधानों और नई व्यवस्था में हुए सुधारों की जानकारी दी। सत्र के अंत में प्रश्नोत्तर कार्यक्रम हुआ, जिसमें अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें