फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को बेहतर बैंकिंग सेवा करवाएं उपलब्ध : अनुपम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को बचत भवन सभागार में जिला स्तरीय त्रैमासिक समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सभी बैंक लोगों को बेहतर एवं पारदर्शी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करें। अग्रणी जिला प्रबंधक कुलवंत राय ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत अब तक जिले में 1,99,903 खाते खोले हैं। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना में 1,47,023, पीएम सुरक्षा बीमा योजना में 3,47,190 और अटल पेंशन योजना में 75,145 लाभार्थियों का पंजीकरण किया है। इस तिमाही में 233 स्वयं सहायता समूहों को ऋण सुविधा से जोड़ा है और वित्त वर्ष 2025-26 में जून माह तक 5.85 करोड़ रुपये की ऋण सहायता प्रदान की है। सीडी अनुपात 44.50 प्रतिशत से बढ़कर 45.82 प्रतिशत हो गया है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 11,339.82 करोड़ रुपये का वार्षिक ऋण लक्ष्य निर्धारित किया था। इसमें से अब तक 1,449.50 करोड़ रुपये (12.78 प्रतिशत) का लक्ष्य हासिल कर लिया है। एलडीएम ने बताया कि इसके लिए एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस तिमाही में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान एवं वित्तीय साक्षरता एवं क्रेडिट परामर्श केंद्र द्वारा 6 बैच में 194 प्रशिक्षुओं को मधुमक्खी पालन, ब्यूटी पार्लर संचालन, फास्ट फूड स्टॉल, जूट उत्पाद निर्माण एवं सिलाई-कढ़ाई जैसी आजीविका आधारित गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें