फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तहबाजारियों को हटाने के विरोध में विवि परिसर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपति से की तहबाजारियों को बसाने की मांग
विज्ञापन

दावा, कुलपति ने दिया फेब्रिकेटिड दुकानें देने का आश्वासन
सीटू की धमकी, अमल न किया तो करेंगे उग्र आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सीटू से संबंधित रेहड़ी-फड़ी तहबाजारी यूनियन ने तहबाजारियों को उजाड़ने के खिलाफ सोमवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सुबह 11:00 बजे सीटू कार्यकर्ता समरहिल चौक पर इकट्ठा हुए और नारेबाजी की। इसके बाद यहां से कुलपति कार्यालय तक रैली निकाली और विवि प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की।
तहबाजारियों और सीटू कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय के बाहर दो घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति महावीर सिंह से मिला और उजाड़े हुए तहबाजारियों को दोबारा बसाने की मांग की। सीटू के अनुसार कुलपति ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही प्री फेब्रिकेटिड दुकानें बनाकर उजाड़े गए तहबाजारियों को बसाया जाएगा। सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, जिला सचिव विवेक कश्यप, रामप्रकाश, दलीप सिंह, प्रताप चौहान, पवन कुमार, अमित कुमार, तुलसी राम ने चेताया कि यदि तहबाजारी कानून को लागू न किया गया और तहबाजारियों को उजाड़ना बंद न किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, विवेक कश्यप, प्रताप चौहान ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट 2014, वर्ष 2007 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनीं स्ट्रीट वेंडर्स पॉलिसी को लागू करवाने और तहबाजारियों को उजाड़ने के खिलाफ तहबाजारी बड़े आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। तहबाजारियों को विश्वविद्यालय परिसर से गैर कानूनी तरीके से उजाड़ा जा रहा है। इन्हें उजाड़ने से पहले बसाया नहीं जा रहा है। यह स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट 2014 का उल्लंघन है। मांग की कि स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट 2014 को सख्ती से लागू किया जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन को चेताया कि अगर तहबाजारियों की बेदखली तुरंत बंद न की गई तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें