फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिजली महादेव रोपवे का विरोध तेज, कुल्लू में बंद रखा बाजार, निकाली रैली

Tue, 22 Aug 2023 02:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

कुल्लू जिले में बिजली महादेव रोपवे का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को रोपवे के विरोध में लोगों के प्रदर्शन के चलते सुबह से ही दुकानों में ताले लग गए। 
विज्ञापन
बिजली महादेव रोपवे के विरोध में निकाली रैली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बिजली महादेव रोपवे का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को रोपवे के विरोध में लोगों के प्रदर्शन के चलते सुबह से ही दुकानों में ताले लग गए। रोपवे के विरोध में दोपहर 1:30 बजे तक बाजार बंद रखा गया। रामशिला से लेकर ढालपुर तक एक रैली भी निकाली गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सुबह प्रदर्शन के लिए लोगों को लाउडस्पीकर के जरिये सूचित किया गया। 

विज्ञापन



ये है लोगों की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार बिजली महादेव रोपवे बनाने के फैसले से पहले खराहल व कशावरी की जनता से किसी भी तरह की बातचीत नहीं की गई। बिजली महादेव का क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से उभर रहा है। इससे स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार की उम्मीद जगी है। लेकिन रोपवे बनने से स्थानीय लोगों के रोजगार कम होने की संभावना है। दूसरी ओर रोपवे बनाने के लिए सैकड़ों पेड़ काटे जाएंगे जिससे पर्यावरण पर भी दुष्प्रभाव पड़ेगा। रोपवे नहीं बनाने की बात आम हरियानों की बैठक में देववाणी से भी की गई है। फिर भी रोपवे लगाने की सरकार कोशिश कर रही है, जिससे देवता के हारियान भी नाराज हैं और अपना विरोध कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि सरकार शीघ्र सड़क को चौड़ा कर दोनों तरफ से बिजली महादेव में जोड़ा जाए ताकि पर्यटकों व जनता को सुविधा मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें