फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: राज्य के 13 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा

Thu, 12 Jan 2023 12:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश के आईजी रैंक के 2005 बैच की सुमेधा और संतोष कुमार को प्रमोशन देकर लेवल 14 का पे स्केल दिया है। डीआईजी रैंक के 2009 बैच के आईपीएस गुरुदेव चंद, विमुक्त रंजन और अनुपम शर्मा को लेवल 13 का पे स्केल दिया गया।
विज्ञापन
आईपीएस ऑफिसर(फाइल) - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने प्रदेश के आईजी रैंक के 2005 बैच की सुमेधा और संतोष कुमार को प्रमोशन देकर लेवल 14 का पे स्केल दिया है। डीआईजी रैंक के 2009 बैच के आईपीएस गुरुदेव चंद, विमुक्त रंजन और अनुपम शर्मा को लेवल 13 का पे स्केल दिया गया। इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। 

विज्ञापन

 
इस अधिसूचना के अनुसार तीन आईपीएस अधिकारी मयंक चौधरी, अभिषेक एस और अमित यादव को प्रमोट कर सीनियर टाइम स्केल लेवल 11 का पे स्केल प्रदान किया है। 5 आईपीएस डॉ. वीरेंद्र कुमार, साक्षी वर्मा, डॉ. मोनिका, डॉ. कार्तिकेय गोकुलाचंद्रन और वीरेंद्र शर्मा को पदोन्नति देकर जूनियर प्रशासनिक ग्रेड लेवल 12 दिया गया है। 

एचएएस अधिकारी राजीव कुमार को बनाया खेल निदेशक
 प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी के कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार को युवा सेवाएं एवं खेल निदेशक नियुक्त कर दिया है। कार्मिक विभाग ने बुधवार शाम को इस बाबत अधिसूचना जारी की। खेल निदेशक का कार्यभार संभाल कर आईएफएस अधिकारी राजेश शर्मा को वन विभाग में वापस भेज दिया गया है। इनकी जगह एचएएस अधिकारी राजीव कुमार को विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन


इस साल स्कूलों को मिलेंगे 380 नए प्रिंसिपल
 प्रदेश के सरकारी स्कूलों को इस वर्ष 380 नए प्रिंसिपल मिलेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने 2023 के विभिन्न माह में सेवानिवृत्त होने वाले प्रिंसिपलों की सूची जारी कर दी है। सेवानिवृत्ति के चलते रिक्त होने वाले प्रिंसिपलों के पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें