हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मॉडल स्कूल शिमला में 22वां वार्षिक समारोह आयोजित हुआ। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने 120 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं।
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मॉडल स्कूल शिमला ने वीरवार को सभागार में 22वां वार्षिक समारोह मनाया। कार्यक्रम में कुलपति महावीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने स्कूल के मेधावियों और खेल तथा अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस आयोजन में अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम वशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में 120 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सम्मान पाया। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने आयोजन के लिए बधाई दी और पुरस्कार पाने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास लिए कार्य करें। प्रधानाचार्य डाॅ. उमेश मोदगिल ने स्कूल की सालभर की गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कार्यकारिणी परिषद सदस्य सुनील दत्त, कोर्ट सदस्य सुरेश कुमार वर्मा, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विवि के शिक्षक और गैर शिक्षकों के अलावा अभिभावकों ने शिरकत की।