फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में ई-सिगरेट पर अक्तूबर 2018 से रोक, तीन साल कैद की सजा का प्रावधान

Thu, 19 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने युवाओं को नशे के सामान से दूर रखने के लिए प्रदेश में अक्तूबर 2018 में ई सिगरेट की बिक्री, उत्पादन, आवंटन और विज्ञापन पर रोक लगा दी थी। खाद्य सुरक्षा एवं विनियामक निदेशालय ने इसकी अधिसूचना जारी की थी।

विज्ञापन


आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर तीन साल तक कैद की सजा एवं पांच हजार तक जुर्माने का प्रावधान है। जयराम सरकार ने ई सिगरेट की ऑनलाइन बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया हुआ है।

इलेक्ट्रॉनिक निकोटिन वितरण प्रणाली के तहत ई सिगरेट, ई निकोटिन फलेवर्ड हुक्का, हीट-नॉट बर्न डिवाइस की बिक्री पर भी प्रदेश में प्रतिबंध लगाया है। हिमाचल में सिंगल सिगरेट, खैनी और गुटखा बेचने पर पहले से ही प्रतिबंध लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें