फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू वित्त समिति में प्रो. हरि मोहन नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलाधिपति के नामित सदस्य के रूप में दो वर्ष का होगा कार्यकाल, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने अधिसूचना जारी कर गणित विभाग, आईसीडीईओएल/सीडीओई से संबद्ध प्रो. हरि मोहन को विश्वविद्यालय की वित्त समिति का सदस्य नामित किया है। प्रो. हरि मोहन को कुलाधिपति राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के नामित सदस्य के रूप में दो वर्ष की अवधि के लिए वित्त समिति में शामिल किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह नामांकन वित्तीय मामलों में निर्णय प्रक्रिया को और सुदृढ़ बनाने की दृष्टि से किया गया है। विश्वविद्यालय की वित्त समिति बजट, व्यय, वित्तीय अनुमोदन तथा अन्य महत्वपूर्ण आर्थिक विषयों पर निर्णय लेने वाली प्रमुख वैधानिक समिति है। प्रो. हरि मोहन लंबे समय से विश्वविद्यालय में अध्यापन और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें