शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में प्रशासनिक स्तर पर एक अहम नियुक्ति की गई है। विश्वविद्यालय के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन सेक्शन की अधिसूचना के अनुसार परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग के प्रो. जीतराम को परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स संकाय का डीन नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगी। डीन पद पर नियुक्ति के साथ ही प्रो. जीतराम विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिषद के सदस्य भी होंगे। संवाद