शिमला। चेक बाउंस मामले में लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे उद्घोषित अपराधी को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चंद्र प्रकाश निवासी जिला शिमला का रहने वाला है। मामला 70 हजार रुपये के चेक से संबंधित है। पुलिस के अनुसार आरोपी को अदालत की ओर से कई बार समन और गैर-जमानती वारंट जारी किए थे लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ उद्घोषणा की कार्रवाई की थी। न्यायालय के आदेशों के तहत 28 अप्रैल को विधिवत उद्घोषणा तामील की गई थी।18 नवंबर को पुलिस चौकी जतोग की टीम ने आरोपी को बस स्टैंड चक्कर से गिरफ्तार किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेजने के आदेश दिए। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि शिमला पुलिस की ओर से न्यायालयों के आदेशों और वारंट की तामील सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो