प्रोफेसर बंसल दोबारा बने तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति
शिमला। राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी बंसल को आगामी 1 साल के लिए दोबारा से कुलपति नियुक्त कर दिया है। बीते साल प्रोफेसर बंसल की नियुक्ति तकनीकी विश्वविद्यालय में और कुलपति 1 वर्ष के लिए की गई थी। शुक्रवार को राज्यपाल ने कुलपति की आगामी 1 वर्ष के लिए सेवाएं बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है।