पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी की ओर से शिमला के छराबड़ा में राष्ट्रपति निवास के नजदीक खरीदी गई जमीन फिर विवादों में है।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस संबंध में मिली एक शिकायत के आधार पर मामले की जांच के लिए प्रदेश के विजिलेंस एवं एंटी क्रप्शन ब्यूरो को पत्र लिखा है। साथ ही सीबीआई ने राजस्व विभाग के लैंड रिकॉर्ड निदेशालय को भी मामले में जरूरी कार्रवाई करने को कहा है।
बता दें, आरटीआई कार्यकर्ता देव आशीष भट्टाचार्य ने 20 जून, 2016 को सीबीआई के निदेशक को पत्र लिखकर हिमाचल में हुई प्रियंका वाड्रा की लैंड डील की जांच की मांग करते हुए शिकायत की थी।