फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: चिट्टे के साथ निजी होटल कारोबारी और भाजयुमो का पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2026 09:55 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)।

सार

किन्नौर जिले के स्पीलो में पुलिस ने निजी होटल कारोबारी और भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष को 7.79 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
चिट्टे के साथ गिरफ्तार(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के स्पीलो में पुलिस ने निजी होटल कारोबारी और भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष को 7.79 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से करीब एक लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने पूह थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सोमवार देर रात गुप्त सूचना पर स्पीलो स्थित निजी होटल में दबिश देकर भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष को पकड़ा। स्पीलो निवासी बुद्धसेन उर्फ विक्की से पुलिस ने 7.79 ग्राम चिट्टा और करीब एक लाख रुपये कैश बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक सुशील शर्मा ने बताया कि पुलिस ने स्पीलो में निजी होटल कारोबारी को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चिट्टा कहां से लाया, इसके बारे में पुलिस पूछताछ कर पता लगा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उधर, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता रहा है और पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा का ब्लॉक अध्यक्ष भी रह चुका है। मंत्री ने दावा किया कि 11 अगस्त को स्पीलो में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान भी आरोपी स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ था। मंत्री ने कहा कि पुलिस ने इस वर्ष अभी तक 25 मामले दर्ज किए हैं और 120 ग्राम चिट्टा बरामद किया जा चुका है।

आरोपी के पास भाजपा का कोई दायित्व नहीं: भाजपा
जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी ने आरोपों को सिरे से नकारा है। उन्होंने कहा कि मंत्री की ओर से लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। उक्त व्यक्ति के पास भाजपा का कोई दायित्व नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें