प्रदेश के दो निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने उनकी योग्यता को लेकर निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग से गठित कमेटी के सवालों पर स्पष्टीकरण दिया है। दो कुलपतियों ने अपनी नियुक्ति प्रक्रिया सहित शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज आयोग के पास जमा करवा दिए हैं।
इनकी पड़ताल आयोग ने शुरू कर दी है। अगर इनके दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो इन्हें अयोग्य कुलपतियों की सूची से बाहर कर दिया जाएगा। बीते दिनों आयोग की ओर से गठित की गई कमेटी ने जांच के बाद दस निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को अयोग्य करार दिया है।