फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इस जेल के कैदी उगाएंगे ढींगरी मशरूम

Sat, 24 Nov 2018 12:41 PM IST
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुक्त एवं कारागार धर्मशाला के कैदी अब ढींगरी मशरूम का उत्पादन करेंगे। जेल प्रशासन ने परिसर में ही कैदियों को ढींगरी मशरूम तैयार करने के लिए स्थान देने की योजना बनाई है। धर्मशाला जेल के कैदियों को पंजाब नेशनल बैंक आर सेटी के विशेषज्ञ दस दिन का प्रशिक्षण देंगे।

विज्ञापन


उसके बाद कैदी जेल परिसर में ढींगरी मशरूम का उत्पादन करना शुरू करेंगे। उधर, पीएनबी आरसेटी धर्मशाला के निदेशक कमल प्रकाश ने कहा कि जेल के कैदियों के लिए दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले सप्ताह से शुरू किया जा रहा है। जिसमें कैदियों को मशरूम के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।  

इससे पहले जिला मुक्त एवं कारागार धर्मशाला के कैदियों को बेकरी, बैग बनाने, कटिंग करने आदि के बारे में आर सेटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया है। वे कैदी प्रशिक्षण के बाद इन कामों को कर आजीविका कमा रहे हैं।  
विज्ञापन


जिला कारागार धर्मशाला के उप-अधीक्षक विनोद चंबियाल ने कहा कि लगभग 25 कैदियों को ढींगरी मशरूम उत्पादन बारे प्रशिक्षण देने के योजना है। उसके बाद जेल परिसर में प्रशिक्षित कैदी मशरूम तैयार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें