जेल विभाग की ओर से जेल वार्डर के 146 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। इस दौरान जिला बिलासपुर से 7, चंबा से 9, हमीरपुर से 8, लाहुल-स्पीति से एक, कांगड़ा से 38, किन्नौर से एक, कुल्लू से 7, मंडी से 20, सोलन से 11, सिरमौर से 12, शिमला से 15 और ऊना जिला से 10 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।