फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में जेल वार्डर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित

Fri, 24 May 2019 09:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल विभाग की ओर से जेल वार्डर के 146 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। इस दौरान जिला बिलासपुर से 7, चंबा से 9, हमीरपुर से 8, लाहुल-स्पीति से एक, कांगड़ा से 38, किन्नौर से एक, कुल्लू से 7, मंडी से 20, सोलन से 11, सिरमौर से 12, शिमला से 15 और ऊना जिला से 10 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

विज्ञापन


इन अभ्यर्थियों को 27 से 31 मई तक संबंधित जेल प्रशासन के पास अपना मेडिकल और चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।  एसपी जेल रंजना चौहान ने  बताया कि उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को 27 से 31 मई तक संबंधित जेल प्रशासन के समक्ष उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपना रिजल्ट जेल विभाग की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें