फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दीवार गिरने से प्राथमिक स्कूल भवन को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
25 दिन बाद भी नहीं हुआ मरम्मत कार्य
विज्ञापन


सामुदायिक भवन में चल रही हैं बच्चों की कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मशोबरा के सौल माध्यमिक स्कूल की सुरक्षा दीवार गिरे हुए 25 दिन हो गए हैं। यह दीवार राजकीय केंद्र प्राथमिक स्कूल सौल के भवन की पिछली तरफ गिरी थी। इसके बाद प्राथमिक स्कूल के भवन खाली करवा दिया था और अब स्कूल के 65 छात्र सामुदायिक भवन में पढ़ रहे हैं। दोनों भवन आसपास हैं।
विज्ञापन


29 जून को दीवार के पत्थर स्कूल भवन के पीछे गिरे थे लेकिन अभी तक यहां कोई भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं हो पाई है। अब हालात यह है कि भवन की खिड़कियाें तक मलबा पहुंच गया है। इससे प्राथमिक स्कूल के पूरे भवन को खतरा बना हुआ है। भवन में तीन कमरे हैं जहां बच्चों की कक्षाएं चलती थीं। इसके चलते अब यहां बच्चों को नहीं बिठाया जा रहा है। प्राथमिक स्कूल की मुख्य अध्यापिका लीला मोगटा ने बताया कि यहां अभी बच्चों को नहीं बिठाया जा रहा लेकिन लंबे समय तक सामुदायिक भवन में कक्षाएं चलाना मुश्किल है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी आशा चौहान ने बताया कि उन्होंने घटना के दिन पंचायत प्रधान और खंड विकास अधिकारी के साथ मौके का दौरा किया था। बताया कि अभी सामुदायिक भवन में बच्चों की कक्षाएं चल रही हैं। कहा कि जल्द ही दीवार का पुन: निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें