फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डिपुओं में चना दाल अब एक रुपये महंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एपीएल, बीपीएल को 66 रुपये और टैक्स देने वाले उपभोक्ताओं को चुकाने होंगे 70 रुपये प्रतिकिलो दाम
विज्ञापन

मलका और माश की दाल के लिए करना होगा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के राशन डिपुओं में इस महीने लोगों को मिलने वाली चना दाल के रेट में इजाफा हो गया है। अब एपीएल, बीपीएल उपभोक्ताओं को चना दाल 66 रुपये प्रति किलो और टैक्स देने वाले उपभोक्ताओं को 70 रुपये प्रतिकिलो की दर से उपलब्ध करवाई जाएगी। हालांकि इससे पहले चना दाल 65 और 69 रुपयेे में उपलब्ध करवाई जा रही थी। कीमत में यह बढ़ोतरी मामूली है, लेकिन आम लोगों की जेब पर इसका असर पड़ेगा।
राजधानी शिमला में करीब 26 हजार से अधिक राशनकार्ड धारक उपभोक्ता हैं। इन्हें शहर के करीब 40 डिपुओं में सब्सिडी पर राशन उपलब्ध करवाया जाता है। रविवार को भारी संख्या में लोग डिपुओं में राशन लेने के लिए आए। संजौली, लक्कड़ बाजार, कसुम्पटी, खलीनी, बस स्टैंड में जब लोगों ने दालों को लेकर पूछा तो अधिकांश संचालकों ने कहा कि अभी केवल चना दाल ही मिल पाएगी। राजेश, अनीता, लीला, अमर सिंह ने बताया कि उन्हें डिपो में एक दाल देकर ही लौटा दिया गया। कहा कि मलका और माश की दाल अभी स्टोर में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में इन दालों के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि संचालकों ने इन दालों की आपूर्ति को लेकर कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं बताई है। कहा कि जब स्टोर में दालें पहुंच जाएंगी, उसके बाद उपभोक्ताओं को दे सकेंगे। लिहाजा उपभोक्ताओं को कुछ और वक्त तक इन दालों की बाजार से ही खरीदारी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
छुट्टियों के बाद ही आएगी राशन की सप्लाई
शहर के न्यू फ्लावरडेल डिपो में राशन का कोटा अभी उपलब्ध नहीं है। बताया जा रहा है कि अभी छुट्टियां हैं। ऐसे में छुट्टियां खत्म होने के बाद ही यहां पर राशन की सप्लाई आएगी। ऐसे में 165 राशनकार्ड धारक उपभोक्ताओं को अभी और परेशानी झेलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें