सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बिलासपुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया और प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कर सम्मानित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए गए।
सीएम सुक्खू राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बिलासपुर पहुंचने पर मंगलवार को उनका जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बिलासपुर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। बिलासपुर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। यह एम्स बिलासपुर के लिए एक ऐतिहासिक अवसर रहा, क्योंकि संस्थान के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रशिक्षुओं को राष्ट्रपति ने प्रदान की डिग्रियां
दीक्षांत समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रशिक्षुओं को डिग्रियां प्रदान कीं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्राप्त करना प्रशिक्षुओं के लिए बेहद खास और यादगार पल रहा। समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके परिजन और संस्थान के अधिकारी भी मौजूद रहे।
एम्स बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक दिन
एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह को लेकर संस्थान में विशेष तैयारियां की गई थीं। समारोह में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रशिक्षुओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और चिकित्सा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संदेश दिया। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत प्रदेश और केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ नेता एवं अधिकारी भी मौजूद रहे।