फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि के छह दर्जन इंजीनियरों को चार्जशीट करने की तैयारी

Sat, 28 Sep 2019 12:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
chargesheet
विज्ञापन

नाहन और बिलासपुर जिले में सड़कों की घटिया टारिंग का खुलासा हुआ है। मुख्यमंत्री कार्यालय क्वालिटी सेल की ओर से की गई जांच में इसका खुलासा हुआ है। अब सरकार लोक निर्माण विभाग के इन अफसरों को चार्जशीट जबकि ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी है।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिंक रोड हरिजन बस्ती कैराणी गांव पलोड़ी सिंबावाला सड़क में घटिया टारिंग के बारे में सरकार को अवगत कराया था। इस पर मुख्यमंत्री क्वालिटी कंट्रोल विंग ने मौके का निरीक्षण किया था।

नाहन विधानसभा क्षेत्र की यह सड़क एक किलोमीटर है जबकि घुमारवी विधानसभा क्षेत्र की यह सड़क 70 किलोमीटर से अधिक बताई जा रही है। इन सड़कों पर की गई टारिंग निर्धारित समय से पहले ही उखड़ गई।
विज्ञापन


टारिंग की मोटाई भी कम पाई गई है। सरकार का मानना है कि ठेकेदार जब सड़क की टारिंग कर रहा था तो उस समय अफसर कहां थे। मौके पर निरीक्षण नहीं किया गया और क्यों ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं की गई।

प्रधान सचिव मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय क्वालिटी सेल के प्रभारी संजय कुंडू ने बताया कि घटिया टारिंग करने के मामले में अफसरों और ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग से भी इस बारे जवाब तलब किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें