फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली के समिट्री क्षेत्र में पार्किंग बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के संजौली के समिट्री क्षेत्र में नगर निगम जल्द लोगों को पार्किंग की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए निगम ने प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। सोमवार को नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी चर्चा। चमियाना पहुंचे महापौर ने स्थानीय पार्षद विनीत शर्मा और भट्ठाकुफर पार्षद नरेंद्र ठाकुर के साथ मुख्यमंत्री को इसका प्रस्ताव सौंपा। यहां बिजली बोर्ड का पुराना भवन है जिसे तोड़ने की योजना है। इस जगह पर नई पार्किंग बनाई जा सकती है। नगर निगम इसका निर्माण करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि समिट्री क्षेत्र में आबादी तेजी से बढ़ी है। यहां हजारों वाहन हैं लेकिन ज्यादातर के पास पार्किंग सुविधा नहीं है। यह गाड़ियां वार्ड की संकरी सड़कों पर खड़ी हो रही हैं। निगम एक पार्किंग यहां बना रहा है लेकिन वार्ड में कुछ और पार्किंग बनाने की भी योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे में विस्तृत प्रस्ताव सरकार को भी भेजा जाए। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि जल्द ही इसका प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें