सरकार हिमाचल में डिपो उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर दी जा रही दालों के रेट और कम करने जा रही है। खाद्य आपूर्ति निगम को इसका प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। दालों में 4 से 5 रुपये कम किए जाएंगे। इसके अलावा आयकर दाताओं को भी डिपो में मार्केट रेट से सस्ते दामों दालें उपलब्ध कराई जाएंगी। आटा और चावल एपीएल की तर्ज पर उपलब्ध होगा। यह आटा चावल केंद्र सरकार उपलब्ध कराती है।
हिमाचल के साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। प्रदेश सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को 3 दालें, 2 लीटर तेल, चीनी और नमक सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा है। इन खाद्य वस्तुओं में सरकार 20 से 25 रुपये तक कि सब्सिडी दे रही है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने हाल ही में 2 दालों में 3 और 5 रुपये की बढ़ोतरी की थी। कांग्रेस पार्टी ने इसका विरोध किया था। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर सरकार के फैसले का विरोध हुआ था। अब अब सरकार रेट कम करने जा रही है।