फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की तैयारी

Fri, 28 Jun 2019 10:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार नगर निकाय और पंचायतों के चुनाव एक साथ कराने की तैयारी कर रही है। बार-बार लगने वाली चुनाव आचार संहिता से बचने के लिए सरकार इस फैसले पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


हालांकि, इस दिशा में कोई भी फैसला लेने से पहले सरकार विपक्ष के सदस्यों को भी विश्वास में लेगी। यह जानकारी पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पत्रकारों से बातचीत में शुक्रवार को दी। 

मंत्री ने बताया कि इससे क्षेत्रों के विकास के लिए समय की बचत भी हो पाएगी। मंत्रिमंडल बैठक में यह मामला ले जाने के बाद इस पर मुहर लगाई जाएगी। कंवर ने कहा कि एक साथ चुनाव कराने के संबंध में फैसला लेने से पहले सरकार विपक्ष के सदस्यों को भी विश्वास में लेकर विस्तार से चर्चा करेगी।
विज्ञापन


फिर इस मामले को मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगा। मंत्रिमंडल में फैसला लेने के बाद ही नगर निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने का रास्ता साफ हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें