शिमला। मकर संक्रांति से एक माह बाद दोबारा शुभ कार्य शुरू हो गए हैं। पौष माह के चलते 15 दिसंबर से विवाह, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार और नया मकान बनाने सहित अन्य सभी शुभ कार्य वर्जित थे। सूर्य देव 15 दिसंबर यानी पौष माह से धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। मकर संक्रांति से सूर्य देव के मकर राशि में गोचर से एक माह बाद दोबारा मांगलिक कार्य शुरू होंगे। ज्योतिष शास्त्र में पौष महीने को अशुभ दिनों में गिना जाता है। गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि 2025 में 106 विवाह और 23 मुंडन संस्कार के शुभ मुहूर्त हैं। ऐसे में विवाह जनवरी में 16,17,18,19, 21, 22, 24 और 30 फरवरी में 4,7,13,14,15,18,19, 20, 21 और 25 मार्च में 3,5 और 6 तारीख को शुभ मुहूर्त हैं। इसके अलावा अप्रैल में 10 दिन, मई में 11 दिन, जून माह में 4 दिन, जुलाई में 8 दिन, अगस्त में 13 दिन, सितंबर में 9 दिन, अक्तूबर में 12 दिन, नवंबर में 14 और दिसंबर में विवाह के लिए 3 दिन शुभ मुहूर्त हैं।