फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर की सड़कें चकाचक, स्वागत के लिए लगाए चार गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 8:00 बजे से पहले ही रिज मैदान, मालरोड समेत आसपास के इलाकों की होगी सफाई
विज्ञापन

कोर एरिया की सड़कों पर टारिंग पूरी, लगाई गईं सफेद लाइनें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रपति के शिमला दौरे को लेकर मुख्य सड़कों पर टारिंग और पैचवर्क का काम पूरा कर लिया गया है। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए शहर में चार गेट लगाए गए हैं। नगर निगम ने शहर के एजी ऑफिस चौक, मालरोड पर स्कैंडल प्वाइंट, राजभवन और रिट्रीट में गेट लगाए हैं।
हरी पत्तियों से गेट तैयार किए गए हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति का काफिला शहर में जिन सड़कों से होकर गुजरेगा, वहां टारिंग के बाद सफेद लाइनें भी लगा दी गई हैं। रिज मैदान और मालरोड क्षेत्र की सुबह 8:00 बजे से पहले ही सफाई पूरी की जाएगी। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री और संयुक्त आयुक्त डॉ. नीरज मोहन ने शुक्रवार को फील्ड में उतरकर कामों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफिले के सामने न आएं कुत्ते, कर्मचारी तैनात
शहर में राष्ट्रपति का काफिला गुजरने के दौरान मालरोड या अन्य सड़कों पर लावारिस कुत्ते न आ जाएं, इसके लिए नगर निगम ने कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। मालरोड से शुक्रवार को भी लावारिस कुत्तों को खदेड़ा गया। अब शनिवार सुबह से निगम के कर्मचारी मालरोड को जोड़ने वाले रास्तों पर तैनात होंगे ताकि लावारिस कुत्ते न आ सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें