प्रदेश के शीतकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद भी पीरियड बेसिस पर नियुक्त एसएमसी शिक्षकों को एक्सटेंशन नहीं मिली है। इन शिक्षकों के स्कूलों में नहीं जाने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने की संभावना है।
ऐसे में एसएमसी शिक्षकों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। बीते दिनों शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से मिले एसएमसी शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को जल्द एक्सटेंशन मिलने का आश्वासन मिला था लेकिन अभी तक इस आश्वासन पर काम शुरू नहीं हुआ है।
25 फरवरी की कैबिनेट बैठक में सरकार ने एसएमसी शिक्षकों के वेतन में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की है लेकिन एक्सटेंशन नहीं मिलने से यह बढ़ोतरी भी बेमानी साबित हो रही है।
पीरियड बेसिस एसएमसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज रौंगटा ने सरकार से जल्द से जल्द एक्सटेंशन देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि एक्सटेंशन नहीं मिलने के कारण करीब 1800 शिक्षक स्कूलों में नहीं जा पा रहे हैं।